मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में मिले युवक के सिर धड़ से अलग शव के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि युवक की मौत जंगली जानवर, संभवतः बाघ के हमले से हुई है.