मुजफ्फरपुर जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से परेशान एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने पहुंच गया. यह मामला मुजफ्फरपुर–हाजीपुर रेलखंड पर भगवानपुर चौक के पास, भगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.