आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के माचेरला कस्बे में एक 35 वर्षीय महिला के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना को लेकर लोगों के बीच गहरा गुस्से का माहौल है और कई लोग इसे देश के चर्चित निर्भया कांड जैसी गंभीर घटना के रूप में देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार शाम महिला के घर पर हुई.