सोमवार को शेयर बाजार दिनभर क्रैश हुआ और मार्केट क्लोज होने पर मामूली रिकवरी के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए. BSE Sensex दिन के कारोबार के दौरान 2400 अंक से ज्यादा टूटने के बाद अंत में भी 1353 अंक फिसलकर 77,566 के लेवल पर बंद हुआ, तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty शुरुआती कारोबार में 800 अंक फिसलने के बाद मार्केट क्लोज होने पर 422 अंक फिसलकर 24,028 पर बंद हुआ.