ग्रेटर नोएडा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब दबंगों ने बारातियों पर हमला कर दिया. यह घटना सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की है, जहां दिल्ली के कोंडली से एक बारात आई हुई थी. आरोप है कि दबंगों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की, सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी.