भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है. खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलर्ट दिया गया है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उड़ीसा में भी हीट वेव की संभावना जताई गई है. इस मौसम अलर्ट को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि गर्मी से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके.