दरभंगा के लहेरियासराय इलाके में एक गैस एजेंसी के बाहर घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली. लोग सुबह पांच–छह बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच गए और घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे. सड़क किनारे बड़ी संख्या में सिलेंडर कतार में लगे दिखाई दिए.