1982 में 1970 के मुकाबले वोटिंग में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद भी लेफ्ट सरकार कायम रही. 1996 में 1991 के मुकाबले वोटों में 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ मगर फिर भी लेफ्ट सरकार ने सत्ता संभाली. इसी तरह 2011 में 2006 से 4 प्रतिशत अधिक वोट पड़े और उस समय ममता सरकार बनी. इस बार वोट प्रतिशत में 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है. 4 मई के नतीजे काफी महत्वपूर्ण होंगे जो यह बताएंगे कि यह बढ़ोतरी चुनाव पर किस तरह असर डालती है.