चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर बुधवार को हुए धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि हमलावर अपनी जेब से एक ग्रेनेड निकालता है, उसका लॉक खोलता है और फेंककर मौके से भाग जाता है. इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका होता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.