आज की व्यस्त जिंदगी में कई लोग आराम के लिए बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष इसे सही नहीं मानते. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और मानसिक तनाव, आलस्य व पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन हमेशा साफ और निश्चित स्थान पर बैठकर करना चाहिए. सही खानपान की आदतें न केवल स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और घर के माहौल को भी बेहतर बनाए रखती हैं.