उत्तर प्रदेश में नशीले कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी शुभम जायसवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. वाराणसी की अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है. बताया जाता है कि दुबई में छिपा बैठा है.