वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान एक युवक का बीयर पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में युवक गंगा नदी के अंदर बीयर पीता नजर आ रहा है, जिसके बाद लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की.