वाराणसी में गंगा नदी में बढ़ती नावों की संख्या और हाल ही में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने नया रूट प्लान लागू किया है. अब नावों के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं. नए नियम के अनुसार राजघाट से अस्सी घाट जाने वाली नावें पक्के घाट के किनारे-किनारे चलेंगी, जबकि वापसी के समय नावों को गंगा के उस पार से आना होगा.