क्या आपको उत्तरखंड की अंकिता भंडारी याद है? हो सकता है कि कई लोगों को याद ना हो. इसलिए मैं आपको बता देता हूं. सितंबर 2022 में 19 साल की अंकिता को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था. अंकिता की हत्या में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था. अब अदालत ने तीनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. लेकिन इस मामले में अब भी कई सवाल अनसुलझे हैं.