अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी है, लेकिन इस पर ईरान ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने कहा है कि उनके पास अतिरिक्त तेल नहीं है जो वो बाहर बेच सकें. ईरान के तेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ किया कि हमारे पास एक्स्ट्रा तेल उपलब्ध नहीं है. इस बयान के बाद वैश्विक बाजार में हलचल तेज हो गई है. इस स्थिति से तेल के दाम और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर प्रभाव पड़ सकता है.