उत्तर प्रदेश सरकार ने अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त में बड़ा फैसला लिया है. अब प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले दोनों पक्षों के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य होगा. यह कदम संदिग्ध लेन-देन और बेनामी संपत्ति की खरीद पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है. सरकार ने पान नंबर के इस्तेमाल को जरुरी कर सभी लेन-देन को पारदर्शी और कानूनी बनाने का प्रयास किया है.