UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी समुदायों का विशेष ध्यान रख रही है जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं, व्यापारियों और वंचित वर्गों को शामिल किया गया है. प्रदेश लगातार तेजी से विकास कर रहा है और इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर का सुधरना तथा कानून व्यवस्था में सुधार प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.