यूपी में झांसी के पास डगरवाहा गांव में सदियों पुरानी लट्ठमार होली की अनोखी परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है. बरसाने की तर्ज पर खेली जाने वाली इस होली में महिलाएं हाथों में लट्ठ लेकर खड़ी रहती हैं, जबकि पुरुष हुरियारे बनकर ढाल के सहारे उनसे बचते हुए गुड़ की पोटली तोड़ने की कोशिश करते हैं. यह आयोजन खाती बाबा के स्थान पर दौज के दिन होता है.