अरुण गोविल ने कहा कि भारत के संदर्भ में हिंदू राष्ट्र की अवधारणा हमेशा से बनी रही है. भारत भूमि को देवभूमि कहा गया है और इसे भारत माता के रूप में पूजा जाता है. इतिहास में मुगलों के आक्रमण से पहले यहाँ मुख्य रूप से हिंदू धर्म ही था. इसलिए हिंदू राष्ट्र बनाने की चर्चा असल में अतिरिक्त नहीं है क्योंकि राष्ट्र पहले से ही हिंदू ही है.