उज्जैन के नील गंगा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आने जाने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद के चलते पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है. विवाद अवैध हफ्ता वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां क्षेत्र के आरिफ और इमरान ने कोचिंग संचालक से रुपये मांगे थे.