नवरात्रि की आज षष्ठी तिथि है और माता कात्यायनी की पूजा की जाती है।. इस दिन पीले फूलों से देवी की पूजा का विशेष महत्व है. जो लोग विवाह के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, उनके लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है. माता कात्यायनी की पूजा करके शीघ्र विवाह की मनोकामना पूरी होने की उम्मीद बढ़ जाती है. शिव भक्त और जो विवाहित नहीं हैं वे आज के इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं. यह पूजा भावपूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ करनी चाहिए ताकि इच्छाओं की पूर्ति हो सके.