अगर आज आपकी परीक्षा है तो गुड़ खाकर घर से निकलें क्योंकि इससे सफलता मिलने के योग बनते हैं. इसी तरह, कोई इंटरव्यू हो तो गुड़ खाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता प्राप्त होती है. अगर कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो तो अपने साथ लाल फूल जैसे गुलाब या गुड़हल रखिए, इससे काम में सफलता प्राप्त होती है. इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना हो तो सिर पर सिंदूर का तिलक लगाना स्वास्थ्य लाभ दिलाने में मदद करता है.