हरीश राणा की मां ने बताया है कि आखिर उन्होंने क्यों अपने बेटे के लिए कोर्ट से मृत्यु की मांग की. उन्होंने कहा, दस सालों में उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ लेकिन घर के अन्य तीन सदस्यों की ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई. परिवार के हालात ने एक अलग मोड़ ले लिया था. अंत में यह महसूस हुआ कि भगवान से निवेदन करना चाहिए कि वह जल्द ही मुक्ति प्रदान करें.