हैदराबाद में दूषित पानी की सप्लाई का ऐसा मामला सामने आया है, जिसको लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल, जिस टंकी से लोगों को पीने का पानी सप्लाई हो रहा था, उसमें करीब 30 से 40 बंदरों की लाशें कई दिन से पड़ी हुई थीं. जब लोगों ने बदबू आने की शिकायत की तो जांच की गई, तब ये पूरा मामला सामने आया.