जालौन जिले से किशोर की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर बाड़े में दफनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. शुरुआती जांच में पता चला कि इस खौफनाक वारदात को मृतक के ही दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि किसी विवाद के चलते आरोपियों ने पहले किशोर की हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को काटकर ठिकाने लगाने की साजिश रची.