सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज से घर लौट रही 21 वर्षीय छात्रा मानसी की मौत हो गई. हादसा गांव कुमासपुर पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे पैदल चल रही छात्रा को कुचल दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.