मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार अजूबों का शहर बनती जा रही है. भोपाल के ऐशबाग में नगर निगम ने 90 डिग्री पुल के नजदीक अजीब ही शौचालय बना दिया है. दरअसल, 90 डिग्री पुल के पास वार्ड नंबर 40 में रेलवे की जमीन पर ही नगर निगम ने सुलभ शौचालय बना दिया. सुलभ शौचालय बनकर तैयार होने वाला था कि उससे पहले रेलवे ने उसके आगे अपनी बाउंड्री वाल बना दी.