उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की सदर कोतवाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तैनात एक महिला कांस्टेबल ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला कांस्टेबल का कहना है कि मां की बीमारी के कारण छुट्टी मांगने पर कोतवाल ने भद्दी गालियां दीं और उन्हें मारने के लिए भी दौड़ पड़े.