हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पोस्ट कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक के नाम से जारी बताया जा रहा है.