सूरत शहर के पालनपुर पाटिया इलाके में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई राज वर्ल्ड शॉपिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर स्थित एक स्पा सेंटर में की गई. पुलिस ने छापा मारकर तीन ग्राहकों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार महिलाओं को मुक्त कराया गया.