ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कालीचरण मार्केट स्थित शगुन ज्वेलर्स में एक बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा. उसने दुकानदार हेमपाल वर्मा से लेडीज अंगूठियां दिखाने को कहा और देखते ही देखते पांच सोने की अंगूठियां अपनी उंगलियों में पहन लीं.