उत्तर प्रदेश के संभल जिले से होली के मौके पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां होलिका दहन के दौरान एक युवक अचानक जलती हुई होलिका के बीच जा खड़ा हुआ. घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को किसी तरह आग से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली.