पनामा पेपर लीक मामले में सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने पूछताछ के लिए दिल्ली ईडी दफ्तर बुलाया था. बताया जा रहा है कि तीसरे नोटिस पर ऐश्वर्या ईडी दफ्तर में पेश हुई. ऐश्वर्या राय से फेमा-फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट में पूछताछ की गई. लेकिन इस सब के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम संसद में एक सांसद ने लिया तो जया बच्चन भड़क गईं. किसी सांसद ने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर दी, ये बात जया बच्चन को इतनी नागवगार गुजरी कि फौरन ही उनका गुस्सा फूट पड़ा और यहां तक कह दिया कि 'मैं श्राप देती हूं कि आपके बुरे दिन आने वाले हैं'. देखिए ये वीडियो.