फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद इमरजेंसी में दाखिल किया गया था और इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू में रखा गया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सावधानी के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया था, जो बाद में हटा दिया गया है.