सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में बारिश की समस्या पर बात करते हुए बताया कि दिल्ली में पानी जमा होने के 70 पॉइंट्स की पहचान की गई है. इन पॉइंट्स के लिए आवश्यक रेमेडियल उपायों की टेंडरिंग की गई है. इस योजना का उद्देश्य इस साल इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम देना है. सरकार इस प्रकार के प्रोजेक्ट में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है.