इस साल दीपावली में भी दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर बैन जारी है. वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए इस साल भी बाजार में पटाखे नहीं बिक पाएंगे. हालांकि, पिछले साल पटाखे पर बैन के बावजूद दीपावली के दिन पटाखे फोड़े गए, जिसका असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई पड़ा.