महाराष्ट्र के कल्याण में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांधारी रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में विशाल अजगर घुस आया. रात करीब दो बजे सोफे और अन्य फर्नीचर के बीच अजगर को रेंगते देख लोगों के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही वॉर फाउंडेशन की एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्य प्रेम आहेर और तन्मय माने मौके पर पहुंचे. फर्नीचर के बीच छिपे अजगर को सुरक्षित बाहर निकालना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने बेहद सावधानी के साथ उसे रेस्क्यू कर लिया.