पंजाब के तरनतारण में लाव कॉलेज की एक छात्रा संदीप कौर को उसके क्लासमेट प्रिंस राज ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और प्रिंस ने खुद को भी गोली मार ली. लड़की की सगाई हो चुकी थी और इसी वजह से प्रिंस नाराज था. लड़की के परिवार ने बताया कि प्रिंस बार-बार लड़की को परेशान करता था और कई बार उसके घर भी गया था.