मनोज वाजपेयी की नई फिल्म 'घुसखोर पंडत' को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के नाम और कंटेंट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में फरसा लेकर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने मांग की है कि इस फिल्म को तुरंत ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए.