प्रियंका गांधी ने संसद में हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र का सबसे अहम हिस्सा संसद है जिसे लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है. हमारे देश की पूरी जनता संसद में विश्वास करती है क्योंकि लोकतंत्र का मतलब है सभी को सही तरीके से अपनी बात रखने का मौका देना। संसद में हर मुद्दे की खुले तौर पर चर्चा होती है.