नागपुर के प्रतापनगर थाने में तैनात 45 वर्षीय पुलिसकर्मी शीलरत्न भीमराव बेलेकर ने अंबाझरी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी का एक टीचर से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था. इस बात को लेकर घर में लगातार विवाद होता था. आरोप है कि पत्नी शीलरत्न पर तलाक देने और प्रॉपर्टी अपने नाम करने का दबाव बना रही थी.