बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मरवापाकर गांव में चोर होने के शक में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसांडी निवासी राहुल कुमार साह के रूप में हुई है. वह अपनी बहन के घर आया था और मंगलवार रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था, लेकिन रास्ता भटककर दूसरे टोले में पहुंच गया. इसी दौरान लोगों ने उसे चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया.