हरियाणा के नूंह में हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों को उरई पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर जैसे ही उरई पहुंचे, माहौल गमगीन हो गया और साथी पुलिसकर्मियों ने अंतिम सलामी दी.