पटना में एक छात्र की मौत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर बढ़ते मानसिक दबाव को फिर सामने ला दिया है. सालिमपुर आहरा इलाके में स्थित एक लॉज में रहकर जेईई की तैयारी कर रहे छात्र सौरभ कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह गया जिले का रहने वाला था और अपने दो चचेरे भाइयों के साथ पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था.