पालघर के जव्हार तालुका में समय पर इलाज नहीं मिल पाने से 18 वर्षीय युवक शैलेश मगन वागदड़ा की मौत हो गई. शैलेश दुर्गम आदिवासी गांव का निवासी था, जिसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. गांव तक पक्की सड़क न होने के कारण एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी. मजबूरी में ग्रामीणों ने पारंपरिक डोली बनाकर उसे 3-4 किमी दूर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया. रास्ता दुर्गम होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई.