तेल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि जो नियंत्रण किया गया है, वह लंबे समय से प्रभावी है. हमारे पास कई शॉक एब्जॉर्बर हैं जो इस बात का भरोसा देते हैं कि तेल और डीजल के दाम अधिक नहीं बढ़ेंगे. इससे आम जनता को ज्यादा झटका नहीं लगेगा और महंगाई को भी नियंत्रित रखा जा सकेगा.