नोएडा में साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. संयुक्त कार्रवाई में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया कि आरोपी सोलर स्पाइडर नाम के साइबर थ्रेट ग्रुप से जुड़े हैं और कुछ को ऑपरेटिव बैंकों की सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये की ठगी की प्लानिंग कर रहे थे.