ईरान की तरफ से नेतन्याहू के जीवन से जुड़ी कई अफवाहें और फेक न्यूज की बातें फैलाई जाती रही हैं. रविवार से सोमवार के बीच नेतन्याहू ने खुद दो वीडियो जारी कर इन सभी अफवाहों और अटकलों को खत्म कर दिया है. दूसरी ओर, इजराइल मुस्तबा खामनेई के हमले में जख्मी होने का दावा करता है. हालांकि, ईरान इस दावे को खारिज करता है. इसके बावजूद अभी तक खामनेई का कोई नया वीडियो सामने नहीं आया है.