मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक विद्युत कर्मचारी ने बिजली घर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले कर्मचारी ने एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है. जिसमें उसने ये बात कबूल की है कि उसने फर्जी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर ये नौकरी हासिल की थी.