मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कुराली बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी शॉप चलाने वाले नरेश शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.